spot_img

संगठन से बाहर निकाले गये नक्सली का क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Santosh Srivastav) : नक्सली संगठन JJMP का सक्रिय सदस्य सुरेंद्र राम उर्फ सुमंत मोची धरा गया। उसे पुलिस ने उसके ही घर से दबोचा। सुमंत पर कृष्णा मोची नाम के शख्स के घर में घुसकर लेवी मांगने और लेवी देने से इनकार करने पर मारपीट का इल्जाम है। कृष्णा का घर पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह में है। सुमंत के खिलाफ पुलिस फाइल में 3 मामले दर्ज हैं। इनमें 2 मामले रामगढ़ थाना और एक लातेहार थाना में दर्ज है।

इंस्पेक्टर तुलसीदास मुंडा ने आज मीडिया को बताया कि 05 अगस्त 2021 को नक्सली सुमंत मोची अपने साथी श्याम सुंदर राम के साथ कोकाडू के जंगल में पनाह लिये हुए था। रात में वह सो रहा था। दस्ता के सदस्यों में आपसे में ही कुछ लफड़ा हो गया। अचानक चार बजे भोर में गोलियां चलने लगी। सब इधर उधर भागने लगे। इसी दरम्यान एक सुमंत के बायें पैर के जांघ में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। जख्मी सुमंत को दस्ता के सदस्य अपने साथ लातेहार ले गये। वहां जंगल में रखकर उसका इलाज करवाया। घाव ऐसा मिला कि उसका वह पैर बेकार हो गया। उसे संगठन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वह अपने घर पर ही रहने लगा। इसी बीच पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि सुमंत अपने घर पर ही है। इंस्पेक्टर तुलसीदास मुंडा और थानेदार प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने छापेमारी कर सुमंत मोची को दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : मेहंदी लगे हाथों में बंधा पुलिस का रस्सा, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कैनेरी हिल जंगल में सनसनी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC को तीसरी बार ED का समन, इस दिन किया तलब… देखें

इसे भी पढ़ें : IIT मद्रास में केमिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की मिली डे*ड बॉडी… देखें

इसे भी पढ़ें : एक ने बीवी के इलाज के लिए, तो दूसरे ने चाचा के कहने पर उठाया था हथियार

इसे भी पढ़ें : माफिया अतीक ने बड़ा गुंडा चांद बाबा से अदावत लेकर बनाई थी हुकूमत… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...