Gaya : शादी की उम्र होते ही लड़की ने अपने आशिक से शादी करने की जिद कर डाली। तब प्रेमी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। प्यार में मिली हार और गुस्से में आकर लड़की ने युवक की दुकान के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क माचिस मार ली। लड़की की चीख चित्कार सुन आसपास से जुटे लोग यह नजारा देख दंग रह गये। बेतरह झुलस गई लड़की को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई। खबर है कि यह लड़की गुजरे ढाई साल से सौरभ कुमार से प्यार करती थी, जब कभी वो सौरभ से शादी करने की बात करती तो उससे कहा जाता रहा कि जब वो 18 साल की हो जायेगी तो हमलोग शादी कर लेगे। बीते आठ नवंबर को युवती का 18 वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर बताया कि हमारी शादी की उम्र हो गई है। यह बात सुनते ही युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से युवती बौखला गई और प्रेमी के दुकान के सामने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें