spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में आज कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पुराने नेता और कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिये। इनमें कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया जानकी यादव समेत लगभग दो सौ से अधिक कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले कांग्रेसियों ने पार्टी में वंशवाद और अवैध कामों को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा के पूर्व विधायक मनोज यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, उनका स्वागत किया।

डोमाडाडी में विकास यादव के आवास के सामने आयोजित सभा में पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। वे हर सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे। वे लगातार जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। अब आसन्न चुनाव में जवाब देने का समय आ गया है। अवैध काम के लिए चौपारण पूरे झारखंड में बदनाम हो गया है। बाप-बेटे के ड्रामेबाजी और नौटंकी अब जनता समझ गई है। पत्रकार, नेता पर गोली चलाई गई। PLFI के नाम पर व्यवसायियों का भयादोहन हो रहा है। लाचार-बेबस जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं, जनता अब बदलाव चाह रही है। भाजपा ने PM मोदी और संगठन की शक्ति से हरियाणा में वापसी की है। झारखंड में भी भाजपा की सरकार आयेगी। उन्होंने उत्साहित सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने का संदेश दिया।

भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा के नीति सिद्धांत तथा मनोज यादव की प्रेरणा से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हो गये। कांग्रेस के विधायक अकेला यादव को उनके पिता ने राजनीति में बहुत सहयोग किया। 2014 से वे भी सक्रिय राजनीति में आये। लेकिन अब विधायक अकेला यादव में बहुत बदलाव है। वह वंशवाद का पोषक है। उन्होंने कहा कि बाप बेटा के अवैध कामों का वे लगातार विरोध किया। हमारे वोट पर आज राजा बना है। इस बार क्षेत्र की जनता इनके कारनामों का पर्दाफाश करेगी। देश और राज्य के लिए भाजपा, बरही के लिए मनोज यादव जरुरी है। मुखिया जानकी यादव ने भी कहा कि विधायक अकेला यादव की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोडकर भाजपा में आ रहा हूँ। सभी ने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। पूरे समारोह की खासियत यह थी कि सभा में बडी संख्या में महिलायें शामिल थी।

भाजपा में हुए शामिल होने वालों में

पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विकास, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, झापा उपमुखिया केशरी नायक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, पूर्व पंसस उर्मिला देवी, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश राम, रामदेव सिंह, अशोक सिंह, व्यास यादव, अशोक यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेव प्रसाद व रघुनंदन बरई, इंदीवर सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, प्रभु चनद्रवंशी,राजेश सिंह, अरविंद सिंह, मो रिजवान, बैजू यादव, डॉ इन्द्रदेव नायक, मिथलेश नायक, रामभरोस गुप्ता, ब्रह्मदेव रजक, संजीत रजक, इन्द्रदेव साव, अरविंद रजक, रंजीत भुइँया , रामप्रसाद केशरी, कैलाश राणा, शंकर राणा, ईश्वर यादव, शंकर साव, वार्ड सदस्य अनिता देवी, वार्ड सदस्य गजू भुइँया, मनोज भुइँया, संजय रविदास, निरंजन रविदास, मो रिजवान, हलीम सहित सैकड़ों अन्य शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...