Jamshedpur : विवाहिता दशमी पूर्ती के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उसने अपने पति की लाश को फंदे पर लटकते देखा। बीती शाम जब वह किसी काम से कमरे में गई तो देखा कि पति राकेश पूर्ती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ है। पति को लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुन पड़ोसी उसके घर पहुंचे। आनन-फानन में राकेश को फंदे से नीचे उतारा और एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मर चुका है। सूचना पुलिस तक पहुंची। मोके पर पहुंची उलीडीह थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, दशमी का कहना है कि बीते शाम जब पति घर लौटा तब नशे में था। खाना खाने की बात कहने पर वह कमरे में चला गया। इसी दरम्यान दशमी बाथरूम चली गई। बाथरूम से लौटी तो देखी कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर झांक कर देखी तो राकेश फंदे से लटका हुआ था। उसकी मौत के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे। 25 साल का राकेश मूल रूप से सरायकेला खरसावां के सिनी का रहने वाला था। गुजरे दो साल से गडरूबासा में किराए के मकान में रह रहा था। रोजी-रोटी के लिए वह ड्राइवर का काम करता था।
Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा
Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई
Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या
Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager
Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान
Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता
Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार












