spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाप के पैर में दर्द हुआ तो चाची के साथ कर डाला भयानक कांड, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : डायन करार देकर सरला देवी को कुल्हाड़ी से काट डाला गया। लगभग 56 साल की सरला के सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सरला को किसी गैर ने नहीं खुद उसका भतीजा जय देव स्वांसी ने मारा। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में हुई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही हत्यारे जयदेव स्वांसी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में बताया है कि उसकी चाची उसके सपने में आती थी और उसका गला दबाती थी। पिछले कुछ दिनों से उसके पिता भी परेशान रहने लगे। उसके पिता के पैर में दर्द हो गया था। अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े जयदेव को यह शक हो गया कि उसकी चाची डायन है। इस वजह से उसने चाची का खून कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह सरला देवी गोहाल से गोबर फेंकने घर से बाहर निकली थी। वापस घर लौटने के दरम्यान रास्ते में ही पहले से घात लगाये भतीजा जयदेव ने उसपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सरला के पति का नाम पूरन स्वांसी बताया गया। इल्जाम है कि जब पूरन स्वांसी अपनी पत्नी को बचाने के लिये दौड़ा तो उसपर भी हमला कर दिया गया, वह किसी तरह अपनी जान बचा पाया। भागा-भागा गांव में आया पूरन स्वांसी ने इस बारे में गांव वाले को सबकुछ बताया। गांव में शोर मच गया। घटना की खबर पाकर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची। हरकत में आई पुलिस ने फौरी कार्रवाई कर भतीजा जयदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान में कुछ अन्य बातें भी उभरकर सामने आई है। दोनों परिवारों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग महिला को डायन करार देकर मार डाला गया या फिर यह आपसी रंजिश का नतीजा है। राजधानी रांची के कई ग्रामीण इलाकों में पहले भी जमीन-जायदाद हड़पने की खातिर डायन करार देकर कई लोगों की जान ले ली गई है। अपने नाते-रिश्तेदार या गोतिया जमीन-जायदाद हड़पने को डायन-बिसाही का सहारा लेकर बड़े कांड को अंजाम देते रहे हैं। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में लॉ एण्ड आर्डर बहुत गड़बड़ा गई है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब वारदात नहीं होती हो। जमीन, कोयला, बालू माफियाओं का राज अलग से चलता है।

इसे भी पढ़ें : बीमार क्या पड़ा भाभी को डायन बोल मार डाला…

इसे भी पढ़ें : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें

इसे भी पढ़ें : हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें

इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें

इसे भी पढ़ें : एक्शन में सीओ, बालू माफिया में खलबली… देखें

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें :

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

JSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर गिरफ्तार

Ranchi : JSSC की वर्ष 2022 में आयोजित कनीय...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

JSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन, डायरेक्टर गिरफ्तार

Ranchi : JSSC की वर्ष 2022 में आयोजित कनीय...