Dhanbad : ट्यूशन पढ़ने के लिये निकला अजीत साव फिर घर वापस नहीं लौटा। आज उसकी डेड बॉडी तालाब में तैरती हालत में मिली। आसपास के लोगों ने जब शव को तलाब में तैरते देखा, तो इसकी सूचना पुलिस और परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को तालाब से निकाल पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH धनबाद भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अजीत सुंदर नगर के रहनेवाले रमेश साव का बेटा था।
मृतक के चचेरे भाई कुंदन साव ने बताया कि अजीत इस साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए झरिया इंदिरा चौक गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके गायब हो जाने की शिकायत जोड़ापोखर थाना में की गई थी। कुंदन का कहना है कि उनलोगों की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी।
वहीं, मौके पर पहुंचे जोड़ापोखर थानेदार राजदेव सिंह ने कहा कि लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा दी गई थी। जिसके बाद तालाब से डेड बॉडी बरामद की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। यह घटना धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बिराजपुर से उछल कर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली
इसे भी पढ़ें : Bokaro News : अब एसी सेकेंड क्लास ट्रेन से शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : कई टुकड़े में मिले मानव शरीर, सनसनी, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली
इसे भी पढ़ें : बीमारी से लाचार रेलवे कर्मचारी अब अपनी नौकरी बेटा-बेटी को दे सकते हैं, जानें कैसे…












