Banka (Bihar News) : करीब 4 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली कृष्णा का पति दगाबाज निकला। कभी साथ जीने मरने की कस्में खाने वाला राजेश यादव उर्फ राजा घरवालों के उकसावे पर अपनी पत्नी का बड़ी बेरहमी से खून कर डाला। पत्नी की लाश को गंगा घाट में ठिकाने लगाने की तैयारी थी। रास्ते में ही गाड़ी चेकिंग के दरम्यान पुलिस ने उनकी बोलेरो को रोका तो गाड़ी के अंदर कृष्णा की डेड बॉडी मिली। एक गड़ासा भी मिला। हत्यारों ने मन बनाया था कि इसी गड़ासे से कृष्णा को टुकड़े-टुकड़े कर उसे गंगा में बहा दिया जायेगा, ताकि किसी को भनक तक न लगे। बोलेरो गाड़ी में मौजूद मारी गई कृष्णा महिला के पति के चचेरे बहनोई आशीष कुमार, रिश्तेदार ननकु कुमार, चचेरा भाई कुंदन यादव और ड्राइवर रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों ने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। पुलिस को सहसा यकीन नहीं कि कोई प्यार करनेवाला आशिक कातिल बन सकता है। तह तक पहुंचने के लिए पुलिस अब राजा और इस कांड में शामिल ससुर पप्पू यादव, चाचा ससुर परमानंद यादव, चचिया सास सुलेखा देवी, भैंसुर कुंदन यादव, देवर अक्षय यादव, आशीष उर्फ विभास कुमार, भोजू कुमार, दिवाकर कुमार को जोर-शोर से खोज रही है। मौत के घाट उतार दी गई कृष्णा मुल रूप से बांका जिले के अलीपुर गांव की रहनेवाली थी। उसके पिता का नाम सुनील पासवान है। संदेही पत्नीहंता राजेश यादव भी इसी गांव का रहनेवाला है। अबतक जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसार एक ही गांव में रहनेवाले कृष्णा और राजेश दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गये थे। दोनों चोरी-छुपे मिला जुला करते थे। राजेश ने अपने प्यार का इजहार किया और कृष्णा उस पर ऐतबार कर गई। वहीं दोनों के घरवाले को एतराज था।
एक दिन दोनों बिना किसी को कुछ बताये घर से भाग निकले। करीब 3 साल से ज्यादा ही दोनों बाहर इधर-उधर रहे। बाद में राजेश अपने घरवालों से बात कर अपनी पत्नी को घर ले आया। कुछ दिन सबकुछ ठीक-ठीक रहा। अचानक पूरे घरवाले का बर्ताव बदल गया। कृष्णा पर जुल्मो-सितम की कहर ढा दी गई। वह सहती रही। उसका पति भी बिल्कुल बदल गया। कई दफा कृष्णा अपने प्यार का वास्ता दी, पर उसका दिल नहीं पसीजा। जुल्म की इंतहा जब पाराकाष्ठा हुई जब तीन दिन पहले कृष्णा को पहले खूब मारा-पीटा, फिर गला घोंटकर उसका काम तमाम कर दिया। सबूत मिटाने के इरादे से उसकी लाश को नाते-रिश्तेदार जब गंगा घाट जा रहे थे, तब सारा राज खुल गया।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का मिला आदेश, कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप में भाग लेंगे झारखंड पुलिस के जवान
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो












