Deoghar : देवघर के मधुपुर प्रखंड स्थित बिल्ली गांव निवासी गौरी देवी के परिवार को आखिरकार एक साल बाद राहत मिली है। सड़क हादसे में पति मंटू मांझी की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बताया गया कि 22 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मंटू मांझी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार लगातार सरकारी मदद के लिए भटक रहा था। मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने और उनके ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया। DC शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर परिवार को अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन योजना का लाभ स्वीकृत किया गया है। साथ ही बच्चों को स्पॉन्सरशिप और कौशल विकास योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुआवजा लंबित रहने पर DC ने सारठ अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। वहीं प्रशासनिक टीम ने देर रात गांव पहुंचकर परिवार को आर्थिक सहायता और जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
.@DCDeoghar उक्त मामले की जांच कर गौरी देवी जी और उनके बच्चों को शीघ्र मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि परिवार को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो। साथ ही मामले में हुई देरी का स्पष्टीकरण मांगते हुए भी सूचित करें। https://t.co/uGiOB7MyDT
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 19, 2026

इसे भी पढ़ें : ‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…
इसे भी पढ़ें : IRCTC शुरू करेगा नेपाल दर्शन यात्रा का विशेष पैकेज, क्या-क्या शामिल… जानें
इसे भी पढ़ें : पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें
इसे भी पढ़ें : दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…






