- एमपी के बुंदेलखंड में कोरोना महामारी से ज्यादा लोगों को रिश्ते टूटने का है भय
MP : एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव से ज्यादा लोगों को रिश्ते टूटने का भय सता रहा है। हालांकि यह दिखावे की बात अधिक है। इसके लिए हाईवोल्टेज ड्रामा भी किया जाता है। फिर भी बात नहीं बनती तो और न जाने क्या-क्या। इसकी मिसाल निवाड़ी जिले मेंं रानीगंज चेकपोस्ट पर देखने को मिली। कोरोना कर्फ़्यू के दौरान एक युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ टीकमगढ़ में शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रहा था। उसे जैसे ही रानीगंज नाके पर रोका गया तो शुरू कर दिया हाईवोल्टेज ड्रामा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : सावधान : हर चौक-चौराहे पर होगी जांच, बेवजह घूमते पकड़ाए तो खैर नहीं
कलेक्टर ने परमिशन क्यों दी
पहले तो युवक एसडीओपी संतोष पटेल को यह बताता दिखा कि जब शादी में जाने नहींं देना था तो टीकमगढ़ कलेक्टर ने परमिशन क्यों दी। यदि मैं नहीं गया तो मेरी रिश्तेदारी पूरी तरह टूट जाएगी। इन सबके बाद भी पुलिस नहीं मानी तो वह पूरे मामले की शिकायत पृथ्वीपुर थाने में करने जाने लगा। वहां भी जब कुछ न चली तो उसने तय किया कि वह राजनैतिक हथकंडे को अपनाएगा और पत्नी व बच्चों के साथ आंधी-तूफान के बीच धरने पर बैठ गया। महामारी से ज्यादा परवाह उसे इस बात की थी कि रिश्तेदारी न टूट जाए।

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में एक हफ्ते का और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने कही ये बात…
शादी वाले घर रिश्ता नहीं तोड़ने का दिया आश्वासन
घंटों चले इस ड्रामे के बीच एसडीओपी संतोष पटेल ने इस परिवार को घंटों मनाया पर बात नहीं बनी। अंत में शादी वाले घर के रिश्तेदार का नंबर लेकर इस युवक की बात कराई जिसमें शादी वाले घर ने रिश्तेदारी न तोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद घंटों चला ये हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म हो सका। इस ड्रामे को देखने के बाद अब सभी यही कह रहे हैं क्या कोरोना पर भारी है रिश्तेदारी ,क्योंकि लोगों को जान से ज्यादा रिश्तेदारी की चिंता है।

इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)








