spot_img

दिल्ली में एक हफ्ते का और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को एक हफ्ते बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने वैक्सीन की कमी पर केंद्र सरकार को चिठ्ठी भी लिखी है।

इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

सीएम केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में धीरे-धीरे कमी भी आने लगी है और पिछले दो-तीन दिन में संक्रमण की दर भी घटती हुई देखी जा रही है। हम नहीं चाहते की यहां फिर से मामले बढ़े। इसलिए एक हफ़्ते लॉक डाउन बढ़ा रहे हैं। अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉक डाउन बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से दिल्‍ली में काफी स्थिति सुधरी है। संक्रमण दर घटने से सरकार और लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने खाने वालों की परेशानी भी बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...