spot_img
spot_img
spot_img

ठंड में मन क्या मचला, रांची में एक मुर्गा 95 हजार का… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ठंड के इस मौसम में महावीर होरो को मुर्गा खाने को मन मचल गया। सितमगर बने इस ठंड में वे खुद बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाये, इस चलते पड़ोसी से मुर्गा वाले का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद महावीर ने ऑन लाइन एक मुर्गा बुक कराया। बदले में गूगल पे के सहारे 500 रुपये का भुगतान भी कर दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था आपका पार्सल जल्द पहुंच जायेगा। कुछ देर बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपने जिस नंबर पर 500 रुपये ट्रांसफर किए हैं, उसमें 1960 रुपये और ट्रांसफर कर दीजिये। यह रुपया पार्सल पहुंचने पर आपको दे दी जायेगी।

महावीर ने फिर रूपये ट्रांसफर कर दी। कुछ देर बाद उन्हें फिर से एक शख्स ने फोन किया और कहा कि गलती से राशि दूसरे खाते में चली गई है, इसलिए फिर से 1960 रुपये ट्रांसफर कर दें। सभी रुपये उन्हें पार्सल पहुंचने पर मिल जायेगी। इसी बीच अचानक महावीर के खाते से धीरे-धीरे कर 95 हजार रुपये कट गये। तब उन्हें लगा कि मुर्गा खाने की तलब से उसका मन और बहुत खराब हो गया। वो साइबर ठगी के शिकार हो गये। इस संबंध में महावीर होरो ने रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर DGP से मिले…

इसे भी पढ़ें : भैया-भाभी बोले- ”जली लकड़ी को बुझा बैट-बॉल खेलता था रॉबिन”

इसे भी पढ़ें : सहारा में फंसे रूपये हासिल करने का तरीका बता गई सरकार… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें : गजब का फार्मुला अपना पुलिस ने अपहृत को मुक्त करा लिया… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...