spot_img
spot_img
spot_img

प्‍लेन में Phone flight mode में नहीं रखा तो क्या होगा ?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: प्‍लेन में Phone flight mode में नहीं रखा तो क्या होगा ? प्लेन में बैठने से पहले काफी कड़ी सिक्युरिटी चेकिंग होती है। वहीं प्लेन में बैठने के बाद भी फ्लाइट अटेंडेंट  कई प्रिकॉशन लेने को कहती है। इसी में से एक है फोन को फ्लाइट मोड पर डालना।

हम में से ज्यादातर लोगों को पता है कि जब प्लेन से ट्रेवल कर रहे हैं, तो अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में डालना एयर होस्टेस लोगों के बीच अनाउंसमेंट भी करती है। लेकिन बहुत कम ही लोग हैं, जो इस इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हैं। कई लोगों को तो पता भी नहीं है कि ऐसा करने को कहा क्यों जाता है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक पर Cierra_mistt के नाम से बने अकाउंट ने एक वीडियो अपलोड कर लोगों को बताया कि ऐसा करना क्यों जरुरी है? सिएरा खुद फ्लाइट अटेंडेंट हैं।  वीडियो के जरिये उसने लोगों को अवेयर किया कि क्यों वो लोगों से प्लेन को फ्लाइट मोड पर डालने को कहती है?

भूल से भी ना करें इग्नोर

टिकटोक यूजर सिएरा फ्लाइट अटेंडेंट हैं। उन्होंने बताया कि केबिन क्रू अगर आपको फोन को फ्लाइट मोड पर डालने को कहते हैं, तो इसे इग्नोर ना करें। सिएरा द्वारा अपलोड किये गए वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सिएरा ने बताया कि अगर आपको असली कारण पता चल जाए कि क्यों फोन को फ्लाइट मोड पर डालना चाहिए तो आप कभी भी इसे इग्नोर नहीं करेंगे। आपके फोन को फ्लाइट मोड पर नहीं करने से विमान हादसे के चान्सेस काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए फोन को फ्लाइट मोड पर डाल दें।

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब आपके फोन ने अपना सिग्नल खो दिया है तो वो लगातार किसी मौजूद सिग्नल को ढूंढता रहता है। ऐसे में प्लेन में पायलट को उसके हेडफोन में बहुत डिस्टर्बेंस सुनाई देती है, जो विमान उड़ाने के दौरान नुकसानदायक साबित हो सकता है।

पायलट को होती है परेशानी

प्लेन की उड़ान के दौरान पायलट जमीन पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से जुड़े होते हैं।  जहां विमान में आपके फोन का सिग्नल लॉस्ट हो जाता है, वहीं पायलट विशेष स्ट्रांग सिग्नल से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से जुड़े रहते हैं।  अगर आप अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर नहीं डालेंगे, तो पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच के सिग्नल में इंट्रप्शन आता है।  समझ जाइये कि आपने अपना फोन फ्लाइट मोड पर नहीं डाला और उसकी वजह से पायलट बिना किसी इंस्ट्रक्शन के यूं ही प्लेन उड़ाता जा रहा है। इसलिए अपना फोन उड़ान के दौरान पूरे समय फ्लाइट मोड पर रखें।

इसे भी पढ़ें : बारात को खिलाने हुई देरी, दूल्‍हे ने किया ऐसा कि रो रहा लड़की का परिवार

इसे भी पढ़ें : मुर्दे को हथकड़ी लगाकर पहुंचाया अस्‍पताल, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : बेकाबू बस ने दो लोगों को रौंदा, फिर ट्रक का कर दिया…

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...