spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में छात्रा के साथ गैंगरेप, बेटी को छोड़ शादी में गया था परिवार

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : घर में बेटी को अकेला छोड़ पूरा परिवार शादी में चला गया। लौट कर परिवार जब घर आया तो खुलासा हुआ कि बेटी के साथ गैंगरेप हो गया। घर में हाय-तौबा मच गई। गांव में ही रहनेवाले कुछ हैवानों ने इस बेटी की इज्जत लूट ली। मामला थाना में गया। पीड़िता का आज मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। वहीं धारा 164 के तहत उसका बयान भी कलमबंद कराया गया। यह सनसनीखेज वारदात पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता नौंवी की छात्रा है। पुलिस के रेस हो जाने के बाद से सभी संदेही गुनाहगार गांव से भाग गये हैं। फरार हैवानों की खोज में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड कर रही है। पलामू में रेप केस की वारदातों में अचानक से इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले एक विवाहिता के साथ भी गैंगरेप किया गया था।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार पाटन थाना क्षेत्र में रहनेवाला एक परिवार घर में बेटी को छोड़ खुद शादी में चले गये। घर में बेटी अकेली थी। बीते 11 दिसम्बर को लड़की को घर में अकेला पाकर उसके गांव के ही कुछ लड़के घर के अंदर घुस आये। इसके बाद नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। यह मामला आज तब सामने आया जब पीड़िता के घरवाले वापस घर लौटे। पीड़िता ने सबकुछ अपनी मां को बताया। इसके बाद कुकर्मियों के खिलाफ पलामू के पाटन थाने में केस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें : पुलिस अफसरों को ED ना करे तलब, सरकार ने भेजा पत्र

इसे भी पढ़ें : पुलिस अफसरों को ED ना करे तलब, सरकार ने भेजा पत्र

इसे भी पढ़ें : जिला भ्रमण कार्यक्रम में गोड्डा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये सुनें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: