Ramgarh: रेप के बाद मर्डर कर मोस्ट वांटेड बना संतोष कुमार महतो गिरफ्तार कर लिया गया। वह वारदात के बाद से फरार था। वह रामगढ़ के बरलांगा गाँव में छुपा हुआ था। रामगढ़ पुलिस कप्तान प्रभात कुमार इस कांड को काफी गंभीरता से लिया था। SDPO किशोर कुमार रजक और इन्स्पेक्टर विद्याशंकर की देखरेख में गठित टीम ताबड़तोड़ छापामारी कर गुनहगार संतोष को दबोच लिया। रामगढ़ एसपी ने खुलासा किया की गिरफ्तार संतोष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संतोष ने पुलिस को दिए अपने बयान में रेप और मर्डर की बात स्वीकार कर ली है। रामगढ़ पुलिस उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने में पहल करेगी। यहाँ याद दिला दें कि 19 साल कि सीमा (बदला हुआ नाम) बीतें गुरुवार कि शाम हैंडपम्प से पानी भरने घर से निकली थी। रास्ते में ही संतोष उसे जबरदस्ती खींच कर अपने टेंट हाउस के गोदाम में ले गया। देर रात तक रौंदने के बाद सीमा का गला घोंट का मार डाला।
वहीं उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। अगले दिन यानि शुक्रवार को सीमा की लाश मिलने पर गांव में सनसनी फाइल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दारू,बीयर कि बोतलें और कंडोम जब्त की थी। संतोष की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर ली गई है। संतोष को पकड़ने में बरलांगा के थानेदार अमित कुमार सब इन्स्पेक्टर सिद्धांत कुमार और गोला के थानेदार अखिलेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Read More :धुना गये विधायक जी, फिर देखिये क्या हुआ…
Read More :तू डाल-डाल, मैं पात-पात, 4.16 करोड़ की हेरोइन को ऐसे पकड़ा
Read More :मासूम बच्ची ने रोते हुये सुनाई झकझोरने वाली कहानी, बोली- “अंकल” ले गये और…
Read More :घर में खोल रखी थी शराब की अवैध फैक्ट्री, देखिए पुलिस ने क्या किया
Read More :कश्मीर टूर का बना रहे मन तो IRCTC के इस प्लान का उठाएं लाभ
Read More :‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली शानदार ओपनिंग, फर्स्ट डे 3 करोड़ 55 लाख की कमाई
Read More :BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल












