spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

धुना गये विधायक जी, फिर देखिये क्‍या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img

ओडिशा : ओड‍िशा के खुर्दा जिले में यूपी के लखीमपुर खीरी जैसी घटना सामने आई है। यहां बीजू जनता दल (BJD) के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव पर भीड़ पर SUV चढ़ाने का इल्‍जाम लगा है। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ विधायक प्रशांत जगदेव पर टूट पड़ी। गाड़ी से खींचकर उनकी जमकर कुटाई कर दी। घायलों के साथ उन्‍हें भी इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्दा SP अलखचंद्र पाही ने बताया कि विधायक प्रशांत जगदेव के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज की गई है। 10 पुलिसकर्मियों के साथ 3 आम लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हैं, उन्हें इलाज के लिए तत्काल भुवनेश्वर भेज दिया गया है। अभी घटनास्थल बाणपुर में स्थिति सामान्य है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार खुर्दा जिले के बाणपुर में ब्‍लॉक अध्‍यक्ष चुनाव के दौरान बीडीओ कार्यालय के बाहर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। विधायक जी अपनी चमचमाती SUV लेकर पहुंचे। लोगों ने उनसे कहा- ब्‍लॉक अध्‍यक्ष चुनाव में आपका क्‍या काम आप वापस जाईये। इतना सुनते ही विधायक जी को गुस्‍सा आ गया। भीड़ के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विधायक के SUV के पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद विधायक भड़क गये और गाड़ी पीछे करने के बजाय तेज रफ्तार में कार को भीड़ में घुसा दिया। मौके पर ड्यूटी में तैनात 10 जवान समेत 26 लोग जख्‍मी हो गये। घटना के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और विधायक की पिटाई कर दी। खून से लथपथ विधायक को पुलिस किसी तरह भीड़ के चंगुल से बाहर निकालकर पास के अस्‍पताल ले गई। गंभीर स्थिति को देखते हुये उन्‍हें भुवनेश्‍वर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक पर जवान लड़के की स्थिति देखकर उड़े होश

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक बोतल से बच्चे को दूध पिलाने वाले सावधान, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर होगा असर

इसे भी पढ़ें : Driving License से जुड़ा ये काम आज और अभी निपटा लें, नहीं तो होगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Irregular Periods हो तो चेत जाएं, यह बीमारी का है संकेत

इसे भी पढ़ें : चेंजिंग रूम या होटल के कमरे में लगा है ‘Spy Camera’, तो इस स्मार्टफोन के फीचर से चल जाएगा पता

इसे भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने रोते हुये सुनाई झकझोरने वाली कहानी, बोली- “अंकल” ले गये और…

इसे भी पढ़ें : तू डाल-डाल, मैं पात-पात, 4.16 करोड़ की हेरोइन को ऐसे पकड़ा  

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...