spot_img
spot_img
spot_img

फोटो वायरल करते ही पटना भाग रहे बैंक डकैतों का क्या हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • महज 17 घंटे के अंदर बैंक डकैती सुलझा खूब वाहवाही बटोर रही हो बोकारो पुलिस

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : बेशक अपराधी जितना शातिर हो, गुनाह का एक सबूत छोड़ ही जाता है। ठीक ऐसा ही हुआ बोकारो के इंडियन बैंक में डाका डालने वाले डकैतों के साथ। कांड में शामिल दो डकैतों का खुला चेहरा सामने आ गया। तेज-तर्रार और दक्ष माने जाने वाले बोकारो के एसपी चंदन झा ने मिले बैंक डकैतों के चेहरे को अपने महकमे के चुनिंदा पुलिस अफसरों में वायरल किया। वायरल करते ही दो हुलियों पर अटक गए कुछ अफसर। ये दोनों पेशेवर अपराधी निकले। टेक्निकल सेल की मदद से दोनों का लोकेशन लिया गया। गुप्तचरों को जगाया गया। एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। पुलिस कप्तान चंदन झा की देखरेख में आपरेशन शुरू किया गया।

धनबाद में हुआ रुपयों का बंटवारा

गुप्तचरों से पुलिस को पक्की खबर मिली कि दो बैंक डकैत लूटे गए रुपयों के साथ शिव गंगा नामक यात्री बस से धनबाद से पटना जा रहे हैं। रुपयों का बंटवारा धनबाद में हो चुका है। मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। डुमरी टोल प्लाजा के पास पुलिस अलर्ट मोड में खड़ी होकर बस के आने का इंतेजार करने लगी। बस के आते ही पुलिस ने चारों तरफ से बस को घेर लिया। सूचना पक्की निकली। बस के अंदर से जितेंद्र सिंह और आशीष कुमार को धर लिया गया। जितेंद्र के पास से 10 लाख और आशीष के पास से 5 लाख कैश मिले। सीट के नीचे छुपा कर रखे गए उम्दा किस्म के दो पिस्टल भी मिले। गिरफ्तार इन दोनों ने पुलिस को बैंक डकैती से जुड़े सारे प्लैनिंग और कांड में शामिल अपने अन्य चार साथियों के नाम और उनके ठिकानों के बारे में बता दिया। इन दोनों की निशानदेही पर धनबाद से शुभम यादव और दिनेश यादव को दबोच लिया गया। इनके पास से भी कैश मिले। टोटल 21 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। बैंक से 39 लाख 77 हजार रुपए लूट जाने की रिपोर्टिंग की गयी है। इस कांड में शामिल फरार दो डकैतों की तलाश जोर शोर की जा रही है। इस कांड में इस्तेमाल एक बाइक और 17 जिंदा गोलियां भी बरामद की गयी है। इस तरह पुलिस महज 17 घंटे के अंदर ही भीषण बैंक डकैती की घटना को सुलझा खूब वाहवाही बटोर रही है।

सिक्योरिटी ऑडिट कराने की हो रही तैयारी

इधर, बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने जिस तरीके से बैंक में हुई डकैती का अध्ययन किया है उसके आधार पर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब इस घटना से सबक लेकर बोकारो जिले में स्थित बैंकों की एक बार फिर सिक्योरिटी ऑडिट कराने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री, पद और गोपनीयता की ली शपथ

इसे भी पढ़ें : रहस्यम ढंग से गायब जवान लड़का मिला यहां, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...