Chaibasa : सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो माओवादियों रामजा हेम्ब्रम एवं पांडु पूर्ति को चाईबासा पुलिस ने धरा है। माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर यह हमला बीते 14 अगस्त को किया था। झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और कोबरा सशस्त्र बल के जवान टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगली इलाके में सर्च अभियान पर निकले थे। उसी दौरान करीब शाम 7 बजे माओवादियों ने पुलिस को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलिबारी में झारखंड जगुआर के एसआई अमित तिवारी और आरक्षी 2787 गौतम कुमार शहीद हो गये थे।
इधर, चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली कि कांड को अंजाम देने में शामिल दो माओवादी अपने गांव तुम्बाहाका आये हुए हैं। मिले इंफॉर्मेशन पर एसपी ने माओवादियों को दबोचने के लिए टीम गठित की। गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों संदेही लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, खुलासा किया कि पांडु पूर्ती का भाई भी माओवादी दस्ता का सदस्य है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को धरने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में कुएं में गिरे गजराज, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में 28 बच्चों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप, डीसी ने की अनुशंसा
इसे भी पढ़ें : चिंतामणी देवी बन गई गांव वालों का ‘बैंक’… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने ED कोर्ट में डाली अर्जी… जानें काहे
इसे भी पढ़ें : ‘शिव शक्ति पॉइंट’ के पास घूमता दिखा रोवर प्रज्ञान, ISRO ने जारी किया वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : साइबर क्रिमिनल्स की नजर अब पाकुड़ डीसी पर, क्या कर डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : चंद्रयान को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लगी भयानक आग, 10 की मौ*त, क्या बोली चश्मदीद… जानें








