Kohramlive : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन पर खड़ी पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। खबर पाकर फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 के करीब जख्मी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। जिस कोच में आग लगी वह प्राइवेट पार्टी कोच था। इसमें सवार ज्यादातर लोग यूपी से ट्रेन में बैठे थे। इन्होंने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। वहीं 25 अगस्त को इस डिब्बे को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। इन्हें चेन्नई जाना था। वहीं चेन्नई से वापस लखनऊ लौटने की प्लानिंग थी।
घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके अनुसार इस डिब्बे में सवार यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर सफर कर रहे थे। आज सुबह जैसे ही कॉफी बनाने के लिए गैस ऑन किया। उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई। आग लगने की खबर पर कई लोग प्लेटफ़ॉर्म पर ही उतर गये। मदुरै की जिला कलेक्टर MS संगीता ने कहा कि आज सुबह साढ़े 5 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई। कोच में सवार तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू की एक बोरी मिली है। इससे पता चलता है कि डिब्बे में खाना पकाया जा रहा था। 55 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है। इस घटना में अन्य डिब्बों के नुकसान की खबर नहीं है।
क्या बोली चश्मदीद
वह ट्रेन हादसे की एक चश्मदीद रेखा देवी ने बताया कि “मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और आग लगने की आवाज सुनी…हम सभी तुरंत भागे और खिड़की के पास पहुंचे लेकिन वह बंद थी। फिर हमने किसी तरह उसे खोला। जो पीछे थे वे भाग गए और जो आगे बैठे थे वे फंस गए”
यह है नियम
रेलवे के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति अगर IRCTC के पोर्टल का उपयोग करके प्राइवेट पार्टी कोच बुक कर सकता है। लेकिन उसे डिब्बे में गैस सिलेंडर या कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं होती है। वहीं कोच का इस्तेमाल केवल यात्रा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।
#WATCH मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और आग लगने की आवाज सुनी…हम सभी तुरंत भागे और खिड़की के पास पहुंचे लेकिन वह बंद थी। फिर हमने किसी तरह उसे खोला। जो पीछे थे वे भाग गए और जो आगे बैठे थे वे फंस गए: मदुरै के पास एक ट्रेन कोच में आग लगने की घटना में घायल हुईं एक महिला रेखा https://t.co/fNWz7HctY8 pic.twitter.com/ql8gENcxvR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
इसे भी पढ़ें :व्हाट्सएप में आया धांसू फीचर, अब HD में…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में वज्रपात की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक…
इसे भी पढ़ें :6 साल बाद अपने घर लौटेगी एक बच्ची, भला हो DC का… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना लक्ष्य : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :बोधगया के महाबोधि मंदिर में फायरिंग, मचा तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सामान छितरा देता था, 14 साल के एक खू*नी की कहानी, देखें वीडियो…












