spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में 28 बच्चों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप, डीसी ने की अनुशंसा

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के 28 बच्चों को प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) का लाभ मिलेगा। डीसी सह अध्यक्ष स्पॉन्सरशिप फॉस्टर केयर अप्रूवल कमिटि राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना के तहत समिति की बैठक में इसकी अनुशंसा की गयी है। प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) गाइड 2018 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में देखरेख एवं संरक्षण योग्य बच्चों के मामले के समव्यवहार को देखते हुए बाल कल्याण समिति, रांची द्वारा कुल 28 बच्चों को सीएनसीपी (देखरेख एवं संरक्षण योग्य) घोषित करते हुए योजना का लाभ देने के लिए अनुशंसा की गयी थी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए योजना के लाभ के लिए सभी 28 बच्चों को देय किस्त की राशि पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना के तहत प्रति बच्चा प्रतिमाह चार हजार रूपये की दर से राशि का भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया, जो प्रति बच्चा प्रथम त्रैमासिक अग्रिम के रूप में 12 हजार रूपये की दर से दिया जायेगा।

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड रांची द्वारा जारी संकल्प के तहत प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) दिशा निर्देश 2018 के आलोक में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों (बालक/बालिका) जिनके परिवार की वार्षिक आय रू० 75000/- तक हो, बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो, माता/पिता द्वारा बच्चे का परित्याग किया गया हो, जो रिश्तेदार के देख-रेख में रह रहे हो, ऐसे बच्चे जिनके माता/पिता किसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित हो जिनमें एचआईवी/एड्स/लेप्रोसी एवं शत प्रतिशत दिव्यांगता हो अथवा माता/पिता दोनों कारागृह में हो, बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी या अन्य दुर्व्यवहार से प्रभावित बच्चे, जिन्हें पुर्नवास की आवश्यकता है के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से उनकी पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके परिवार को अनुपूरक सहायता प्रदान किये जाने के प्रावधान है। बैठक में सदस्य सचिव जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : 6 साल बाद अपने घर लौटेगी एक बच्ची, भला हो DC का… जानें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...