चिंतामणी देवी बन गई गांव वालों का ‘बैंक’… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चिंतामणी देवी ने अपने गांव-पंचायत में एक गृहिणी के साथ-साथ एक कुशल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सखी के रूप में पहचान बनाई है। रांची के बुडमू प्रखंड के कटंगदिरी गांव की चिंतामणी देवी को आज लोग बैंक वाली दीदी कहकर बुलाते हैं। अब कटंगदिरी गांव के ग्रामीणों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उनका बैंक अब चिंतामणी बन चुकी है।

लाभार्थियों को घर बैठे मिल रहा पैसा

चिंतामणी की आत्मनिर्भरता की कहानी गुलाब-जल स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के साथ शुरू हुई। इसके बाद चिंतामणी जेएसएलपीएस, ग्रामीण विकास विभाग से मिले सहयोग एवं प्रशिक्षण की बदौलत आज बैंक ऑफ इंडिया में बीसी सखी के रूप में काम करने लगी। अब वह गांव-गांव घूमकर लोगों को बैंकिंग सेवाएं यथा जमा-निकासी, समूह का ट्रांज़ैक्शन, खाता खोलना, पेंशन एवं बीमा सेवाएं प्रदान कर रहीं है। इस कार्य से चिंतामणी ने जहां अपनी आजीविका सुनिश्चित की, वहीं बीसी सखी की सेवाओं से सबसे ज्यादा फायदा पेंशन धारकों को हुआ है। चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन हो या दिव्यांग पेंशन। अब लाभार्थियों को उनका पैसा घर बैठे मिल रहा है।

बीमा के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

चिंतामणी जैसी करीब 4950 से ज्यादा झारखण्ड की ग्रामीण महिलाओं को जेएसएलपीएस द्वारा प्रशिक्षित कर बीसी सखी के रूप तैयार किया गया है, जो गांव-गांव, पंचायत-पंचायत बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं पहुंचा रहीं है। बीसी सखी के वजह से अब ग्रामीणों में बैंकिंग एवं बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लगी भयानक आग, 10 की मौ*त, क्या बोली चश्मदीद… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में वज्रपात की चेतावनी, अगले 5 दिनों तक…

इसे भी पढ़ें : 6 साल बाद अपने घर लौटेगी एक बच्ची, भला हो DC का… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना लक्ष्य : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए इंडियन नेवी में निकली वैकेंसी… जानिये डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : गरीबों के हमदर्द की जान खतरे में, नींद उड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...