Latehar : लातेहार पुलिस ने हथियार के साथ चार नक्सलियों को धरा है। इन सभी को छिपादोहर थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है। पुलिस को इनके पास से लेवी के 71 हजार रुपये और देसी बंदूक भी मिली। यह सभी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सक्रिय सदस्य है। पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि यह लोग हंसराज टोला में लेवी के लिए कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहे है। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी नक्सली भागने लगे। पुलिस की टीम ने भी खदेड़कर 4 को दबोच लिया। वहीं 2 भाग निकलने में कामयाब रहे। इनकी फितरत लेवी वसूलना और जमीन पर अवैध कब्जा करना है। इनकी निशानदेही पर पुलिस बाकी के नक्सलियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अरेस्ट हुए नक्सलियों में श्यामदेव सिंह, रामसुंदर उरांव, अख्तर अंसारी और लक्ष्मण ठाकुर शामिल हैं। सभी लातेहार के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : …और धरा गया बबलू, क्या किया था कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : हाथियों का झुंड महेश साव को कर गया अनाथ… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, क्या बोली SP… देखें
इसे भी पढ़ें : बंद का दिख रहा असर, नक्सलियों ने बम से उड़ाया…
इसे भी पढ़ें : आज इस रोड पर मिलेगा ट्रैफिक…
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश की याचिका खारिज, नहीं मिली बेल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में क्रिसमस पर सरकार का तोहफा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : लेवी नहीं मिलने से बौखलाये नक्सली, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में चार की मौ’त, हजारीबाग में सनसनी…
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें












