spot_img
spot_img
spot_img

लेवी नहीं मिलने से बौखलाये नक्सली, क्या कर डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : लेवी नहीं मिलने से बौखलाये नक्सलियों ने लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। बीती रात करीब 6 की संख्या में हथियार बंद नक्सली यहां पहुंचे। उन्होंने यहां नंदिनी डैम के तीन नहर के पक्कीकरण और मरम्मती के काम में लगे दो पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। वहीं कर्मियों से कहा कि “हम लोग PLFI के हार्डकोर एरिया कमांडर कृष्णा यादव के आदमी है। अगर किसी ने आग बुझाने की कोशिश की तो उसे गोली मार देंगे।” सभी कर्मी डर गये। उनके जाने के बाद किसी तरह कंपनी के लोगों और पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंचे कंपनी के आधिकारियो ने आग बुझाई। वहीं कैरो के थानेदार शंखनाथ उरांव, DSP परमेश्वर प्रसाद सहित कई पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। लोहरदगा SP हारिस बिन जमां ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला PLFI नक्सलियों ने जुड़ा लग रहा है। अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

पक्कीकरण और मरम्मती का काम लॉर्ड्स इंफ्रा कान प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी कर रही है। यह काम 39 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी PLFI द्वारा धमकी देकर लेवी की डिमांड की गई थी। उस समय कंपनी ने इस बात की शिकायत कैरो थाने में की थी। घटना के बाद से वहां काम कर रहे कर्मियों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर

इसे भी पढ़ें :बंद कमरे में चार की मौ’त, हजारीबाग में सनसनी…

इसे भी पढ़ें :इस तरह डाउन हुआ “एक्स”… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले दो रोज कैसा रहेगा मौसम… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में आरक्षी के 4919 पदों पर होगी बहाली… जानें

इसे भी पढ़ें :रिम्स का अगला डायरेक्टर कौन? फैसला 22 को

इसे भी पढ़ें :भैया-भाभी बोले- ”जली लकड़ी को बुझा बैट-बॉल खेलता था रॉबिन”

इसे भी पढ़ें :ठंड में मन क्या मचला, रांची में एक मुर्गा 95 हजार का… जानें

इसे भी पढ़ें :सात गुंडों पर इनाम का ऐलान, किसपर कितना… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...