Dhanbad: केस डायरी कमजोर कर थाना से ही बेल दे देने के एवज में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र उरांव ने 10 हजार रुपये घूस मांगी। यह रकम प्रदीप कुमार पांडेय से मांगी गई थी। मोल भाव शुरू हुआ। सौदा 6 हजार रुपये में तय हो गया। अचानक प्रदीप का मन बदल गया। उसने इस बात की शिकायत धनबाद ACB से कर दी। पहले पूरे मामले का सत्यापन किया गया। इल्जाम सही निकला। इसके बाद ACB की टीम ने प्रदीप को 6 हजार रुपये दिये। वहीं सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र उरांव को धरने के लिये पूरा जाल बिछा लिया। पहले से तय योजना के मुताबिक आज दारोगा राजेंद्र को रंगेहाथ दबोच लिया गया। वो धनबाद के सरायढेला थाने में पदस्थापित था। धनबाद के पुलिस कप्तान ने दारोगा को संस्पेंड कर दिया है।
दारोगा के खिलाफ शिकायत करनेवाले प्रदीप कुमार पांडेय बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहनेवाला है। बाद में ACB धनबाद के DSP नितिन खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि डायरी लिखने और थाने से ही बेल देने के लिये दारोगा द्वारा बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर परेशान कर देने की बात कही जा रही थी। प्रदीप की शिकायत पर मामले की जांच कर जाल बिछाया गया। धावा दल ने दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट






