spot_img
spot_img
spot_img

MP News: OMG! इस महिला के सिर पर सींग, डॉक्टर भी हैरान… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मध्यप्रदेश में पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत मकरी गांव में एक अजीब मामला सामने आया है। पहली नजर में यह विश्‍वास करने लायक बात नहीं कि किसी महिला के माथे पर सींग भी उग सकती है। बताया जा रहा है कि महिला रोज दर्द से जंग लड़ रही है। डॉक्टर भी यह समझ नहीं पा रहे कि  इसका कारण क्‍या है। जिस महिला के सिर पर सींग उगने की बात कही जा रही है, उसका नाम मिमिया बाई (60) बताया गया है।

3 सालों से दर्द झेल रही महिला

परिजनों ने बताया कि बीते तीन सालों से महिला इस दर्द से जूझ रही है। तीन साल पहले थोड़ा-थोड़ा दर्द था, फिर सिर में दो जगह से कुछ उठने लगा। धीरे-धीरे उसका आकार बढ़ने लगा और दर्द भी ज्यादा होने लगा। परिजनों का कहना है कि महिला को डॉक्टरों को दिखाया, किंतु यह बीमारी यहां के डॉक्टरों के समझ से परे है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है। परिवार की आर्थिक हालात भी इतने अच्छे नहीं है कि वे किसी बड़े डॉक्टर के पास जा सकें।

महिला ने कहा, मेरी कोई नहीं सुनता

पीड़ित महिला मिमिया बाई का कहना है कि तीन साल से मैं परेशान हूं। असहनीय दर्द रहता है। मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले। महिला को शासन प्रशासन से मदद की दरकार है।

इसे भी पढ़ें : CBSE ALERT : निकल गये बोर्ड परीक्षा के डेट, यहां देखें पूरा Schedule

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड बरपाएगी कहर, देखें कब तक…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा इनकाउंटर में ईनामी सब जोनल कमांडर ढेर, मिले इतने IED कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...