HAZARIBAGH : बोरिंग गाड़ी के चपेट में आने से एक जवान लड़के की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग जख्मी हो गये। ड्राइवर का कहना है कि उसकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। रोड पर चल रही गाड़ियों को बचाने के चक्कर में 3-4 पोल से टकरा गये। 13 माइल के पास एक स्कॉर्पियों और टेम्पू से भी टक्कर हो गई। मृतक की पहचान 30 साल के दुर्गा बासकी के रूप में की गई है। दुर्गा जामताड़ा के रहने वाले थे। वहीं बोरवेल वर्कर रंजीत बेसरा को माथे में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज हजारीबाग अस्पताल में चल रहा है। घटना हजारीबाग के बड़कागांव से सामने आई है।
वहीं घायल बोरवेल वर्कर छपन बास्की ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने हम लोगों से कहा कि ब्रेक फेल हो गया है तुम लोग गाड़ी से कूद जाओ। हम लोग गाड़ी से कूद गए जिसमें दुर्गा बास्की गाड़ी से कूदने के दौरान बिजली पोल से टकरा गया और छाती में गंभीर रूप से चोट लग गई। गाड़ी में हम लोग कुल 12 लोग सवार थे। वहीं बोरवेल वाहन के ड्राइवर अरविंद टुडू ने बताया कि लिखलाही घाटी के पास से ही मेरे गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। जिसमें कई वाहनों को बचाने के चक्कर में 3 से 4 पोल को ठोकर लगा फिर भी गाड़ी नहीं रुका और 13 माइल के पास स्कॉर्पियो और टेंपो से टकरा गई।
इसे भी पढ़ें : ट्रेनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें












