Kohramlive desk : क्या आपने कभी सोचा है पेन किलर में ऐसा क्या होता है कि दर्द कुछ ही देर में खत्म हो जाता है? अक्सर शरीर में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर आपको पेन किलर खाने कि लिए देते हैं। जिसको खाते ही आपका दर्द गायब हो जाता।
पैरासिटामोल या फिर ब्रूफेन जैसी दवाएं दर्द को खास तरह से कम करती हैं. जब हमें चोट लगती है तो हमारे शरीर में कई ऐसे केमिकल बनते हैं जो हमें दर्द का एहसास कराते हैं. जब हमें चोट लगती है तो हमारे शरीर से सिग्नल सीधे ब्रेन में जाता है जो हमें संदेश देता है कि हमें दर्द हो रहा है, जिससे हमें दर्द महसूस होता है। वैसे तो दर्द होना हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यही हमें बताता है कि हमें चोट लगी है।
केमिकल पैदा करता है दर्द और जलन
इस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स भी होती हैं जो चोट को भरने का काम करने में लग जाती हैं। इन व्हाइट ब्लड सेल्स के साथ कई प्रमुख केमिकल भी चोट लगने वाली जगह तक पहुंचते हैं। इनमें से एक प्रमुख केमिकल का नाम है प्रोस्टाग्लैंडिग। यही केमिकल दर्द और जलन पैदा करता है।
कहां असर करती है दवाएं?
जब आप इन दवाओं को खाते हैं तो ये धीरे-धीरे आपके खून में मिल जाती हैं और चोट लगने वाली जगह के साथ-साथ दिमाग में भी जाती हैं। दोनों ही जगहों पर ये दर्द को कम करने के लिए इस केमिकल को बनने से रोकती हैं जिससे दिमाग हमें ये सिग्नल नहीं करता कि हमें दर्द हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: कभी सोचा है चलते-चलते क्यों अक्सर खुल जाते हैं जूते के फीते
इसे भी पढ़ें:पीने वालों बताओ… बीयर की बोतलों का रंग क्यों होता है Green और Brown
इसे भी पढ़ें:इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर परेशान हो जाते हैं यात्री, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें:यहां मना है गोरा और सुंदर बच्चा पैदा करना, मिलती है सजा-ए-मौत






