Ranchi (Sanjay Kapardar) : रोज-रोज की गुंडागर्दी और बहन बेटी से छेड़खानी से आजिज मोहल्ले वाले खासकर महिलाएं आज गोलबंद हो गईं। महिलाओं का गुस्सा तब उबाल पर आ गया, जब बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। रोज-रोज डर के साये में जी रहे लोगों ने आज हिम्मत दिखाई। मोहल्ले के युवा और महिलाएं गुंडागर्दी और दहशतगर्दी कर रहे बदमाशों पर टूट पड़े। कई तो भाग गये, पर एक पकड़ा गया। उसकी पहले जमकर धुनाई की गई की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गये बदमाश युवक का नाम छोटा अनवर है। वह सदर थाना क्षेत्र के इलाही नगर का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और तीन जिन्दा गोलियां मिली है। गिरफ्तार अनवर ने फरार अपने साथियों के नाम और ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। इनके नाम बड़ा अनवर, रिंकू और फिरोज बताया गया। आज इनका इरादा किसी को लूटने का भी था।
मोहल्ले के लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि ऐसा कोई दिन नहीं… जब बदमाशों की गुंडागर्दी के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी जाती थी। शुक्रवार को भी जब ये लोग मोहल्ले में घुस कर गुंडई कर रहे थे तो इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को दी गई। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने इसे हल्के ढंग से लिया। नतीजा सामने है। मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना था कि उनका जीना हराम कर रखा था। डर से उनकी बेटियां स्कूल-कालेज जाना छोड़ दी थी। कुछ तो मोहल्ला बदलने की बात करती थी। दिन-रात अड्डेबाजी, छेड़खानी, जुयेबाजी से लोग तंग आ चुके थे। बात-बात पर किसी को भी पीट देना, गोली चला देना और जमीन पर कब्जा करना-कराना इनकी फितरत हो गई थी। लोगों का कहना था कि अगर सदर पुलिस गंभीर नहीं हुई तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। सुनें क्या बोले इस मोहल्ले में रहने वाले राजन खान…
इसे भी पढ़ें :BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से खुल जाएंगे स्कूल
इसे भी पढ़ें :सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…
इसे भी पढ़ें :Miss World 2021 Postpone, Manasa Varanasi समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें :आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की घर में मिली लाश, राज गहरा…
इसे भी पढ़ें :Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea का नया प्लान, जानें
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान कार्ड में फ्रॉड से ऐसे बचें, यहां करें शिकायत
इसे भी पढ़ें :अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्टन Varun Singh, देखें तस्वीरें…








