JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा घाट के पास बर्थडे मना रहे दो युवकों को ऑटो सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने चाकू मारकर जुगसलाई ईदगाह मैदान के मो. गुलफाम और उसके साथी मो. जस्सी खान को घायल कर दिया। उनसे मोबाइल और रुपये लूट लिये। घटना के बाद दोनों किसी तरह भाग कर मेन रोड पहुंचे। उन्हें पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन मिला। पुलिस ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए MGM अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल मो गुलफाम का इलाज चल रहा है।
मामला दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच
घायल जस्सी ने बताया कि वह गुलफाम के साथ सोमवार रात को आजादनगर में काम कर लौट रहा था। गुलफाम का जन्मदिन था। इसलिए दोनों पार्टी करने स्वर्णरेखा घाट गए थे। इसी बीच ऑटो पर सवार होकर तीन युवक आए। गुलफाम से मोबाइल मांगने लगे। गुलफाम ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू गुलफाम के सिर के पीछे की ओर लगी। उसके साथ भी मारपीट की गई। अपराधियों ने उनके पास से रुपए लूट लिये। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता










