रांची : रोज-रोज बुरी नजरों से घूरने और बुरा बर्ताव करने के कारण मारा गया था शंकर महली। लगभग 35 साल के शंकर का खून किसी और ने नहीं उसकी भाभी सुशीला महली ने किया था। इस काम में सुशीला ने अपने पड़ोसी नितिन महली की मदद ली थी। सोये अवस्था में शंकर को पहले गला घोंटकर मार दिया गया और फिर तेज धार दउली से उसके बदन पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किया गया। उसकी दोनों आंखें भी निकाल ली गई। आंखें निकालने के पीछे का कारण बताया गया कि वह इसी नजरों से घूरा करता था, इस वजह से ऐसा किया गया। इस बात का खुलासा आज रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने किया। उन्होंने कहा कि मारे गये शंकर महली की हत्यारिन भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल घातक हथियार दउली और एक गमछा बरामद कर लिया गया। इल्जाम है कि इसी गमछे से गला घोंटा गया था।
इस जघन्य अपराध में उसका साथ देने वाले नितिन को भी पकड़ लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात सिल्ली थाना क्षेत्र के काशीडीह लगाम गांव में हुई थी। शंकर की लाश बीते 19 फरवरी को उसके घर के अंदर से ही मिली थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। घटना के बाद भाभी अपने घर में थी। दोनों का घर आजू-बाजू में है। मां सम्प्रति देवी की नजर पहली दफा अपने बेटे की डेड बॉडी पर गई। शोर मचने पर मामला थाने तक पहुंचा था। देखें, सुनें, समझें क्या बोले रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें : सोना तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अधिकारी, बॉडी के इस पार्ट से मिला इतने करोड़ का सोना
इसे भी पढ़ें : जब एयरपोर्ट में डांस करने लगी ‘Pushpa’ Actress
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की धुन पर थिरकी Madhuri Dixit, इस दिन रिलीज होगी ‘द फेम गेम'(Video)
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : जानिये, लालू-आरके राणा समेत किसे मिली कितनी सजा
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
इसे भी पढ़ें :नदी किनारे कुत्तों ने मासूम के साथ ये क्या कर डाला…देखें…








