राजस्थान : सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची टीम को लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों और तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया। यह मामला राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर कंजर कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से यहां देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। रविवार को पुलिस को फिर इसकी सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस एक टीम गठित कर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया। लोग आक्रोशित हो गए और महिलाओं समेत मोहल्ले के पुरुषों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
बूंदी पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी व बचपन बचाओ एनजीओ एवं बूंदी पुलिस द्वारा देह व्यापार (प्रॉस्टिट्यूशन) संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस दल पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की, लेकिन पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में होने से पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
पुलिस ने मौके से देह व्यापार में लिप्त फोरमैन कंजर और मनीष कंजर के साथ कोटा नयापुरा निवासी मनन भार्गव व कुशराज सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन नाबालिग को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …और संजू के पैरों तले जमीन खिसक गई, सुनें क्या बोली…
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…












