spot_img

लक्षद्वीप में PM ने क्या-क्या किया… देखें तस्वीरें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लक्षद्वीप के दौरे पर गये PM नरेंद्र मोदी ने अपने रोमांचक अनुभव की सोशल मीडिया X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुये लिखा है कि ‘उन लोगों के लिए जो अपने अंदर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, लक्षद्वीप को आपकी सूची में होना चाहिये। दो दिनों के अपने प्रवास के दौरान PM मोदी ने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। उन्होंने लक्षद्वीप के प्राचीन समुद्र तटों पर सुबह की सैर का पूरा आनंद लिया। वहीं समुद्र तट के किनारे एक कुर्सी पर बैठे फुरसत के कुछ पलों की तस्वीरें भी पोस्ट की। PM मोदी ने समुद्र के नीचे जीवन को देखने का लुत्फ उठाया। उन्होंने आगे लिखा कि ‘प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। PM मोदी 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप दौरे पर थे। मोदी कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने गये थे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और पांच मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण की आधारशिला रखी।

PM Modi on Lakshadweep visit

PM मोदी ने आगे लिखा कि ‘यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में सरकार का ध्यान उन्नत विकास के माध्यम से लोगों के जीवन का उत्थान करना है। ‘भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा, यह बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, तेज़ इंटरनेट और पीने के पानी के अवसर पैदा करने के साथ-साथ जीवंत स्थानीय संस्कृति का जश्न मनाने के बारे में भी है।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, वे इसी भावना को दर्शाती हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उत्कृष्ट बातचीत हुई। यह प्रत्यक्ष रूप से देखना प्रेरणादायक है कि कैसे ये पहल बेहतर स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, बेहतर कृषि पद्धतियों और बहुत कुछ को बढ़ावा दे रही हैं। जिन जीवन यात्राओं के बारे में मैंने सुना, वे सचमुच मार्मिक थीं।’ PM मोदी ने X पर कहा कि ‘हाल ही में, मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला। मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं, मेरी यात्रा सीखने और बढ़ने की एक समृद्ध यात्रा रही है।’

PM Modi on Lakshadweep visit

 

इसे भी पढ़ें : केपटाउन में टीम इंडिया ने रच डाला इतिहास… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नगर निगम के चुनाव का रास्ता साफ, HC ने क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी के रातू में अंधाधुंध फा’यरिंग, मा’रा गया कोयला कारोबारी… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले दो रोज तक इन जिलों में बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें : दूल्हे की तरह विदाई दी गई IPS मनोज रतन चोथे को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...