KohramLive : टीम इंडिया ने आज केपटाउन में इतिहास रच डाला। भारत ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच में हराने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की थी। सिराज ने पहली पारी में 15 रन देकर 6 विकेट झटक लिये थे। इसके अलावा डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह को संयुक्त रुप से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका में भारत की यह पांचवीं टेस्ट जीत है। उसे पहली बार 2006 में जीत मिली थी। तब टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में मेजबानों को 123 रन से हराया था। केपटाउन दक्षिण अफ्रीका का ऐसा चौथा मैदान है जहां भारत को जीत मिली है। इससे पहले जोहानिसबर्ग, डरबन और सेंचुरियन में सफलता हासिल हुई है।
आज का मैच केवल 642 गेंदों तक चला और बॉल के हिसाब से सबसे छोटा मैच भी बन गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1932 में बॉल के हिसाब से सबसे छोटा टेस्ट मैच खेला गया था, जो 656 गेंदों तक चला था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने पारी व 72 रन के बड़े अंतर से जीता था।
इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी के रातू में अंधाधुंध फा’यरिंग, मा’रा गया कोयला कारोबारी… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले दो रोज तक इन जिलों में बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : दूल्हे की तरह विदाई दी गई IPS मनोज रतन चोथे को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…















