spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उस रात नई नवेली दुल्हन ने किया क्या, देखें….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  उस रोज नई नवेली दुल्हन जैसे ही यह जानी सुनी कि परिवार के लोग मंगलवार को शादी पार्टी में जाने वाले हैं, तब उसने ऐसा इरादा बना लिया कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा। उसने अपने आशिक को फोन कर ससुराल में बुला लिया। पूछने पर घर में बताया कि यह शख्स उसका रिश्तेदार है। ससुराल वाले उसका पूरा बढ़िया से ख्याल भी रखा। उसी रात संतोष दास को छोड़ पूरा परिवार पड़ोस में शादी पार्टी में शामिल होने चले गये। तब पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक दुल्हनिया सिमरन ने अपने आशिक के साथ मिल पति संतोष को मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसकी लाश को एक कमरे में पंखे पर टांग दिया, ताकि लोग कुछ और समझे। इस संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद सिमरन घर में ताला बंद कर अपने आशिक के साथ भाग गई।

बीते 23 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे संतोष को अपनी पत्नी के चाल चलन पर शुरू में ही शक था। वह देर रात तक मोबाइल पर किसी से लगी रहती थी, तब संतोष ने उसका स्मार्ट फोन ले उसे एक बेसिक फोन  दे दिया था। संतोष के घरवालों ने अपनी नई नवेली बहू सिमरन और उसके प्रेमी पर मर्डर करने का इल्जाम लगाया है। लगभग 29 साल के संतोष की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। सिमरन गोपालगंज की रहनेवाली है। यह सनसनीखेज वारदात छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजयबगंज मोहल्ला की है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार संतोष और सिमरन की शादी इसी साल 23 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद सिमरन अक्सर मोबाइल पर देर तक बात करती थी, यह संतोष को अच्छा नहीं लगता था। वह कभी कभार ऐतराज भी जताता था, पर सिमरन अनदेखी कर जाती थी। सिमरन की हरकत से दुखी पति को शक होने लगा। तब उसने सिमरन का स्मार्टफ़ोन ले लिया और उसको छोटा बेसिक फोन दे दिया। सिमरन ने एक युवक को अपना रिश्तेदार बता कर घर पर बुलाया था। मंगलवार की ही रात संतोष को छोड़ परिवार के सभी लोग पड़ोस में शादी में शामिल होने चले गये।  तब मौका देख कर सिमरन ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति संतोष का खून कर दिया। वहीं लाश को कमरे में पंखे से टांग दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सिमरन ने घर से महंगा सामान समेटा और घर को बाहर से ताला लगा कर फरार हो गई। परिजनों ने उसे जाते देखा तो पूछने पर सिमरन ने उनसे गर्मी का बहाना बनाया और निकल भागी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल के बाद चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : मिस्ड कॉल का प्यार आया सड़क पर, फिर जो हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : ICC T-20 रैकिंग में ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग, इस स्थान पर किया कब्जा

इसे भी पढ़ें : जीजा-साली के ठुमके के बीच आ गई पुलिस, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थी, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार ने घटाया ATF टैक्स रेट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...