Kohramlive : ICC T-20 रैकिंग में झारखंड के ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है। आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट टी 20 रैंकिंग में भारत के तूफानी ओपनर ईशान किशन ने 75वें से सीधे 7वें नंबर पर एंट्री ली है। ईशान ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी -20 सीरीज के पिछले तीन मैचों में 54, 34 और 76 का स्कोर किया है।ईशान पहली बार इस मुकाम तक पहुंचे हैं। ये उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। खास बात यह भी है कि वे अब टी 20 रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के इकलौते बल्लेबाज रह गए हैं। ईशान किशन को 689 रेटिंग पॉइंट्स हासिल हैं। रैंकिंग में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जलवा बरकरार है। बाबर को 818 रेटिंग पॉइंट्स मिले हैं।
इस रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रेसी वेन डेर डूसेन और श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका को एक एक और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को दो स्थान का नुकसान हुआ है। डूसेन 673 अंकों के साथ आठवें, निसांका 661 अंकों के साथ नौवें और गप्टिल 658 अंकों के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार ने घटाया ATF टैक्स रेट
इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…










