PAKUR: डॉक्टर से चेकअप करवा कर घर लौट रहे दंपती की बाइक में एक ट्रक ने धक्का मार दिया। पत्नी नीचे गिरी और ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पति जख्मी हो गया। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकलने में कामयाब रहा। मिली खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को जब्त कर थाना ले गई। एक्सीडेंट आज दिन के 2 बजे पाकुड़-धूलियान मेन रोड पर चाचकी बाजार के पहले स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
इसे भी पढ़ें : एक्शन में दिखें सीएम हेमंत सोरेन, किसी को किया टर्मिनेट तो किसी को शोकॉज
इसे भी पढ़ें : तीन दिन बाद उठनी थी बिटिया की डोली, पर…








