कोहराम लाइव डेस्क : धर्मेंद्र को सताई की चिंता, फोन पर 20 मिनट तक हुई खास बातचीत। धर्मेंद्र ने लिखा था- शरूर नहीं आया सादगी को मेरी…उम्र भर मैं सहता आया…सहता ही आया. धर्मेंद्र के इस ट्वीट ने लता मंगेशकर का भी ध्यान खींचा. उन्होंने धर्मेंद्र को कॉल मिलाया और 20 मिनट तक उनसे बात की।
अपने जमाने के ही मैन बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने एक ट्वीट क्या किया संगीत साम्राज्ञी लता मंगेशकर चिंतित हो उठीं। उन्होंने ट्वीट पढ़ने के बाद धर्मेंद्र को फो मिलाया और 20 मिनट तक बात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों धर्मेंद्र ने एक ऐसा ट्वीट किया था, जिसमें उनकी मायूसी झलक रही थी। उनके ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई। उन्होंने लिखा था- ‘शरूर नहीं आया सादगी को मेरी…उम्र भर मैं सहता आया…सहता ही आया।‘ धर्मेंद्र के इस ट्वीट ने फैंस को परेशानी में डाल दिया कि वे किस बात से इतने उदास हैं। फैंस के अलावा धर्मेंद्र के ट्वीट ने लता मंगेशकर का भी ध्यान खींचा।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी
लताजी मेरी जान हैं : धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर द्वारा किए गए कॉल पर चर्चा की है। धर्मेंद्र ने कहा- ‘वो बस कुछ नाजुक पलों में से एक था। पिछला साल हम सब के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा है। मुझे मेरे परिवार ने भीड़ से दूर फार्महाउस में रहने के लिए कहा। मैंने एक्सरसाइज करते, कविताएं लिखते और लता जी के गाने सुनते हुए समय बिताया। मैंने बस 20 मिनट तक लता जी से फोन पर बात की। लता जी मेरी जान हैं।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में सैलून संचालक की मिली लाश, धारदार हथियार से किया गया वार








