Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर अस्पताल का बहुत बुरा हाल है। यहां न डॉक्टर न नर्स और न बाकी अन्य सुविधायें। OPD और इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की जगह होमियोपैथी डॉक्टर इलाज करते नजर आये। अस्पताल में बिगड़ी हालत को लेकर हुये हंगामे तक की खबर गढ़वा के DC शेखर जमुआर तक हौले से पहुंच गई। उन्होंने अंचभित होकर कहा कि होम्योपैथिक डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी पर कैसे लगाया जा सकता है? इसको लेकर DC ने गढ़वा के SDO संजय कुमार से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद होमियोपैथी चिकित्सक डा.जेपी ठाकुर ने कहा कि वे सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. नौशाद आलम के बदले में इवनिंग इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं, सदर अस्पताल के प्रभारी मैनेजर एसएम त्रिपाठी ने इस मसले पर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर








