Ranchi(Kuldeep Tiwari) : ”क्या बताये बाबू, अपना दुख-दर्द सुना पैसा मांगी, हम सोचे घर का आदमी है, ये सोच लोन में पैसा उठा कर उसे दे दिये। कुछ दिनों बाद वो रातो-रात घर बंद कर अपना बच्चा लेकर भाग गई। फोन करने पर फोन नहीं उठाती, वहीं उसका कोई ठौर-ठिकाने का भी पता नहीं चल रहा। नाते-रिश्तेदारों से भी बहुत पता लगाया, लेकिन क्रांति देवी का कुछ भी पता नहीं चला। अब थाना से उम्मीद है, पुलिस ही क्रांति देवी को खोज निकालेगी। हमलोग बहुत गरीब हैं, क्रांति को तो रहम नहीं आया, पर उम्मीद है पुलिस जरूर तरस दिखायेगी।” यह दुख है चंद्रिका देवी का। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में रहनेवाली चंद्रिका देवी ने कहा कि उसके गांव में ही रहनेवाली क्रांति देवी एक रोज उसके घर आई। अपना दुख-दर्द बता खूब रोने लगी। तब उसने आशीर्वाद फाइनेंस से लोन लेकर उसे 70 हजार रुपये दे दिया। चंद्रिका ने कहा कि अब पता चल रहा है कि वो गांव में रहनेवाली करीब 25-30 महिलाओं को तरह-तरह का बहाना बना कर लाखों रुपये ठग फरार हो गई है। चंद्रिका देवी बुधवार को ओरमांझी थाना में केस करने पहुंची थी। ठगी की शिकार गुडी देवी, गीता देवी, झमीरा देवी, उर्मिला देवी भी थाने पहुंची थी। इन सबसे से 40 हजार से 80 हजार रुपये तक ठग लिये गये। सुनें क्या बोली चंद्रिका देवी…
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…














