बकरी चोरी की शिकायत की तो मांं-बेटे को काट डाला, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चारों अपराधियों ने मिलकर पहले बकरी चोरी की और उसके बाद मां बेटे की कर दी हत्या

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के भीषण उग्रवाद प्रभावित गुदड़ी प्रखंड में मां बेटे की हत्या के आरोप में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वादी कर्म सिंह गंझू के बयान पर गुदड़ी थाना में बराय बरजो, रामराय बरजो और मंगल बरजो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मां-बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाकर मृतक मां-बेटे 45 वर्षीय बुधनी भेंगरा और 16 वर्षीय उसका बेटा दौडेया भेंगरा का क्षत-विक्षत और अध जला शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया था।

घटना 8 मार्च की थी और 9 मार्च को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त बराय बरजो को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं अनुसंधान में पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में प्राथमिक अभियुक्त रामराय बरजो और मंगल बरजो शामिल नहीं था। बल्कि सुखराम बरजो, सुखराम चंपिया और कांडेय हेंब्रम शामिल था और चारों ने मिलकर मां बेटे की हत्या की और शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त बराय बरजो के स्वीकारोक्ति बयान और हत्याकांड में शामिल रहने पर कांडेय हेम्‍ब्रम और सुखराम बरजो को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा दावली भी बरामद किया। घटना का मुख्य कारण इन चारों अभियुक्तों द्वारा मृतिका बुधनी का बकरी चोरी कर लिया गया था। बकरी चोरी को लेकर ग्राम सभा हुई थी और ग्राम सभा में इन चारों अभियुक्तों को 15000 जुर्माना और बुधनी को बकरा देने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद इन चारों अभियुक्तों ने बदला लेने के लिए हडि़या दारु पीकर घर में घुसकर मां बेटे की दावली से मार कर हत्या कर दी। साक्ष्‍य छुपाने के उद्देश्य से दोनों शवों को जंगल में ले जाकर जला दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...