spot_img
spot_img
spot_img

वेस्टइंडीज ने किस खिलाड़ी को सौंपी वनडे और T20 की कमान…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी-20 के अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ति की है। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को वनडे टीम की कमान सौंपी है। वहीं, रोवमन पॉवेल को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि क्रैग ब्रैथवेट पहले से ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वेस्टइंडीज की टीम इस महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 28 फरवरी से चार मार्च तक पहला टेस्ट सेंचुरियन और आठ से 12 मार्च तक दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 16 और 18 मार्च को दो वनडे मैच ईस्ट लंदन में खेले जाएंगे। वहीं, पोचेफस्ट्रूम में तीसरा वनडे 21 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद 25 और 26 मार्च को दो टी20 मैच सेंचुरियन और 28 मार्च को तीसरा टी20 जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

शाई होप ने कप्तान बनाए जाने के बाद कहा, ”यह एक बड़ा सम्मान है। वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस टीम की कप्तानी का सपना सभी बचपन से देखते हैं।” वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप के लिए चल रही सुपर लीग में आठवें स्थान पर है। विश्व कप का आयोजन भारत में होना है। टूर्नामेंट में खेलने के लिए उसे क्वालिफायर्स में खेलना होगा। इसका आयोजन जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में होगा।

निकोलस पूरन ने पिछले साल दिया था इस्तीफा

होप और पॉवेल से पहले विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन लिमिटेड ओवर्स में टीम के कप्तान थे। जिनकी कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर स्टेज से ही बाहर हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें : टो ट्रेनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...