Kohramlive : मंगलवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर किनारे करीब 10 फिट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। किसी तरह दो दोस्त शीशा तोड़कर जान बचा ली। वहीं, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी युवक दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डेड बॉडी को कार से बाहर निकाल कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोस्तों की पहचान संडीला कस्बा के मोहल्ला मालिकाना निवासी अमानतुल्लाह (30), किसान टोला निवासी बिलाल (28) मंडई निवासी आरिफ (28), छोटा चौराहा निवासी अम्मार (25), सनई गांव निवासी अजीज (24) तिलक खेड़ा निवासी तालिब (25) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बा के बस अड्डा निवासी दोस्त सुहैल की बरात मंगलवार की शाम उन्नाव के बांगरमऊ थाने के कांसमटकरी गांव जा रही थी। सभी दोस्त अमानुल्लाह की कार से बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला- बांगरमऊ मार्ग पर बखिया खेड़ा के पास सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने 10 फीट के गहरे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी। हादसे में सभी कार सवार अंदर फंस गए। घटना के बाद अजीज व तालिब शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। अन्य चारों दोस्त कार से बाहर नहीं निकल पाए। घटना से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसे सभी को बाहर निकाला। तब तक अमान उल्लाह, बिलाल, आरिफ की मौत हो चुकी थी। वहीं, अम्मार की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बेहंदर सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजन को दी। परिजन मौके पर आ गए। सीओ अंकित मिश्रा ने सीएचसी पहुंचकर परिजन से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना यूपी के हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर हुआ है।
दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे थे, पर हो नहीं पाये…देखें क्यों
Date:

इसे भी पढ़ें :साली के घर गया जीजा इस हाल में यहां मिला… देखें
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...
गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…
Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...











