MP : मध्य प्रदेश के रीवा में रिटायर बाणसागर कर्मचारी राजकुमार मिश्रा का प्रेम प्रसंग के कारण मर्डर कर दिया गया। हत्या के आरोप में पति-पत्नी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 63 साल के मृतक बुजुर्ग का आरोपी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह आधी रात को बगीचे में प्रेमी से मिलने गई थी, जहां दोनों को संदिग्ध हालत में महिला के पति ने देख लिया। उसने गुस्से में बुजुर्ग की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
इस तरह महिला के पति ने उगली सच्चाई
प्रथम द्रष्टयता में इस मामले को फॉरेंसिक यूनिट के आला अधिकारी हार्ट अटैक मानकर चल रहे थे, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। मृतक के परिजन शुरुआत से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। आरोपी महिला के पति से पुलिस ने पूछताछ की तो इधर उधर की कहानी बताने लगा, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने सच्चाई उगल दी।
पत्नी की मदद से बुजुर्ग का गला दबा दिया
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 63 साल के रिटायर बाणसागर कर्मचारी का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात वाली आधी रात जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि पत्नी गायब थी। बच्चों से पूछा तो उनको भी कुछ नहीं पता था। जब पत्नी को ढूंढता हुआ बगीचे की तरफ गया तो देखा कि वह 63 वर्षीय राजकुमार मिश्रा के साथ थी। उसने पत्नी की मदद से राजकुमार मिश्रा का गमछे से गला दबा दिया। फिर दोनों ने मिलकर मृतक की लाश को कुछ दूरी पर लाकर फेंक दिया। मृतक की सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें :जिस भाई को चलना सिखाया, उसे ही काट डाला… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :देवर के चक्कर में पति का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :सिर्फ 9 मिनट में देवघर के इस बैंक में क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :पिता को 65 माह से नहीं मिला वेतन, DPO के साथ बेटी ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें :पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें :शिमला में बोले पीएम मोदी- ‘हम वोट बैंक बनाने नहीं, नए भारत को बनाने आए हैं’
इसे भी पढ़ें :कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल पदों के लिये बंपर Vacancy, 10वीं पास होना जरूरी












