spot_img

कमाने परदेश गया, पर हो गया इश्क, फिर हो गया बड़ा अनर्थ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Baksar : पिता की मौत के बाद घर की माली हालत बहुत खराब हो गई। राज कपिल चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह कमाने के इरादे से तेलंगाना चला गया। वहां उसे एक प्राईवेट कंपनी में जॉब मिल गई। यह कंपनी कोथूर थाना क्षेत्र के थीम्मापुर में है। लगभग 19 साल का कपिल ड्यूटी जाने के लिये घर से निकला, फिर घर नहीं लौटा। उसकी खोजाई शुरू हुई। मामला थाना तक पहुंच गया। पुलिस को बताया गया कि कपिल को अंतिम बार राहुल सिंह उर्फ अमरनाथ के साथ देखा गया था। पुलिस ने राहुल को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कपिल की हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। उसने पुलिस को बताया कि वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसी लड़की पर कपिल भी मरता था, इस वजह से राहुल ने चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी, वहीं उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद उसकी डेड बॉडी को सुनसान जगह पर ले जाकर दफना दिया। इस कांड में राहुल का साथ उसके तीन दोस्तों ने दिया। राहुल कुमार सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त मोहम्मद ताहिर और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस बात का खुलासा DCP नारायण रेड्डी ने मीडिया के सामने किया। मारा गया कपिल बिहार बक्सर के उत्तर टोला का रहनेवाला था।

इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…

इसे भी पढ़ें :Twitter की नीली चिड़िया आज रात हो सकती है गायब!

इसे भी पढ़ें : 40 करोड़ का घोटाला, IT कर रही जांच…

इसे भी पढ़ें :सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : झारखंड में इस दिन तक रूक-रूक कर होती रहेगी बारिश

इसे भी पढ़ें :40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...