spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। छपरा कोर्ट ने 18 लाख रुपए के चेक बाउंस केस में इस आदेश को जारी किया है। बता दें कि यह मामला साल 2019 में एक जमीन खरीद और चेक बाउंस से जुड़ा है। खेसारी लाल यादव ने पत्‍नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीद की डील की थी, जिसके लिए पैसे नहीं चुकाए गए। हालांकि, चार साल पुराने इस मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। छपरा कोर्ट के ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना केस संख्या 120/19 के एनआई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 में ये आदेश जारी किया है। इस केस में शत्रुघन कुमार उर्फ Khesari Lal Yadav आरोपी हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही रसूलपुर थाना के धानाडीह गांव के रहने वाले खेसारी लाल यादव को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को भी रद्द कर दिया है। खेसारी लाल यादव पर रसूलपुर थाना के असहनी गांव के रहने वाले मृत्युंजयनाथ पांडे ने यह चेक बाउंस का यह मामला 16 अगस्त 2019 को दर्ज करवाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृत्‍युंजय पांडे ने अपनी जमीन बेचने के लिए शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में डील की थी। इस बाबत 4 जून 2019 को जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। जमीन खरीदने के लिए भुगतान के तौर पर खेसारी लाल यादव ने मृत्‍युंजय पांडे को 18 लाख रुपये का एक चेक दिया था, जो उन्होंने 20 जून 2019 को बैंक में जमा क‍िया। लेकिन यह चेक 24 जून 2019 को बैंक ने वापस कर दिया। अपनी याचिका में मृत्‍युंजय पांडे ने बताया है कि वह जब 27 जून को फिर से बैंक में चेक जमा करने गए तो 28 जून 2019 को उन्‍हें चेक बाउंस होने की जानकारी मिली। ऐसे में उन्‍होंने एक्‍टर से संपर्क करने की कोश‍िश की। लेकिन जब व‍िवाद बढ़ने लगा तो उन्‍होंने 16 अगस्‍त को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद 22 अगस्त 2020 को चार्जशीट दायर की। इसमें खेसारी लाल यादव पर धारा 406, 138 एनआई एक्ट के तहत आरोप तय हुए। छपरा कोर्ट ने इसके बाद 22 जनवरी 2021 को खेसारी लाल यादव के खिलाफ समन जारी किया और फ‍िर 25 फरवरी 2021 को जमानती वारंट जारी किया था। एक्‍टर 21 जनवरी 2022 को कोर्ट में हाजिर हुए और मामले में जमानत ले ली। लेकिन इसके बाद वह कई तारीखों के बावजूद कोर्ट में सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुए। लिहाजा, अब कोर्ट ने उनके ख‍िलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी…

इसे भी पढ़ें : KL Impact : बालू माफियाओं में मची खलबली, एक्शन मोड में ACF… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : शादी के दो दिन बाद ही पत्नी को छोड़ा, साले ने कर दिया बड़ा कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इंस्ट्राग्राम पर आकर डांसर ने किया सु*साइड… जानें

इसे भी पढ़ें : यात्रियों से खचाखच भरी बस तालाब में गिरी, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : हुनर होगा तो ही बाजार में आपकी डिमांड होगी : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...