कोहराम लाइव डेस्क : एक जमाने में हम खूब सुनते रहे हैं- संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। यह अब भी कायम है। क्या आप जानते हैं कि अंडे न सिर्फ हमारी सेहत बनाए रखने का काम करते हैं, बल्कि इनकी मदद से हम अपना बढ़ा हुआ वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
प्रोटीन की भूमिका अहम
द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के मुताबिक वजन कम करने में शरीर में मौजूद प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। प्रोटीन का सेवन करने से व्यक्ति को देर तक भूख महसूस नहीं होती और वो अपने भीतर ऊर्जा का स्तर भी बढ़ा हुआ महसूस करता है। अंडे की मदद से भी व्यक्ति अपना वजन कम कर सकता है बस उसका सेवन करते समय कुछ गलतियों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो सलाह।
इसे भी पढ़ें : Diabetes के लिए Medicine है Peanut, बढ़ते वजन को करे काबू
गलतियों से बचें, पीले भाग को भी खाएं
अक्सर देखा जाता है कि लोग अंडे के पीले भाग को यह सोचकर नहीं खाते कि ऐसा करने से उनका वजन बढ़ जाएगा, जो कि गलत है। यूएसडीओ के अनुसार, अंडे के पीले हिस्से में पाया जाने वाला प्रोटीन कुल एक अंडे का आधा प्रोटीन होता है। ऐसे में अगर वजन कम करने वाले लोग एक पूरे अंडे का सेवन करते हैं तो उन्हें वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
सेहत के लिए अच्छा विकल्प
अंडा सेहतमंद बने रहने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जो लोग अंडे का सेवन एक तय समय पर ही करते हैं तो वो गलती करते हैं। उदाहरण के लिए, कई लोग अंडे का सेवन सिर्फ ब्रेकफास्ट में करते हैं, उसके बाद वो दिनभर इसका सेवन करने से बचते हैं। आप अंडे का सेवन दिन के किसी भी समय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : घरेलू उपाय भी कम कर सकते हैं Headache
फैट से बचें
अंडा बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसे किसी अनहेल्दी फैट के साथ न बनाया गया हो वरना ऐसा अंडा खाने से आप हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसे गंभीर रोगों के शिकार भी हो सकते हैं। अंडा बनाते समय जैतून, एवोकैडो और कैनोला जैसे तेल का चुनाव किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीज कम खाएं
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हफ्ते में 3 से ज्याद अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए। वजन कम करने वाले लोगों को भी अंडों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप औसतन तरीके से अंडों का सेवन करें जो आपको स्वस्थ रखे।
इसे भी पढ़ें : बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण






