Kohramlive : अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत का यह सप्ताह(Weekly Horoscope)ग्रहों की खास चाल के चलते कई राशियों के लिये सौगात लेकर आया है। शुक्र का वृषभ में प्रभाव, सूर्य और बुध का मेष में संगम और बुधादित्य राजयोग का निर्माण, ये सभी संकेत दे रहे हैं कि इस हफ्ते किस्मत कई लोगों का साथ देने वाली है। बुधादित्य, विपरीत और नवपंचम जैसे राजयोग बन रहे हैं, यह करियर, पैसा और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं, नई शुरुआत और पुराने काम पूरे होने का समय हैं। यह सप्ताह(Weekly Horoscope) कई राशियों के लिये नई शुरुआत, सफलता और बदलाव का संकेत दे रहा है। लेकिन याद रखें, मेहनत और सही निर्णय ही किस्मत को चमकाते हैं।
जानें अपना Weekly Horoscope
मेष
नये रिश्ते बनेंगे, प्रेम जीवन मजबूत होगा। शादी के योग बन रहे हैं। हल्की चिंता रहेगी, लेकिन समय अनुकूल है।
वृषभ
संपत्ति और निवेश से लाभ होंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में हल्का तनाव संभव है।
मिथुन
अच्छी खबर मिल सकती है। रुके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखें।
कर्क
पदोन्नति और आय में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
सिंहः
मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या
हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जमीन-वाहन से लाभ होगा। फैसले लेने में सलाह जरूर लें।
तुला
पुराने विवाद खत्म होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे।
वृश्चिक
शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह के योग हैं। बेवजह चिंता से बचें।
धनु
लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर
रुके काम पूरे होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
नई शुरुआत का समय है। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मीन
थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मानसिक तनाव से बचें।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल(Weekly Horoscope) ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें : ककरौला के जंगल में भट्टियां ध्वस्त, उपकरण तबाह…
इसे भी पढ़ें : निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…








