Kohramlive : IMD ने शनिवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम समेत कई क्षेत्रों में चक्रवात बन रहा है। इसके कारण 12 सितंबर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश होगी और उसके बाद बारिश की गतिविधियों में दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज तूफान चलने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। केरल में 11 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :लोभ-लालच में आकर बाप का ही खू*न करवा दिया, किसने ली सुपारी… जानें
इसे भी पढ़ें :G-20 : इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे-बहू ने निहारा ताज
इसे भी पढ़ें :G20 शिखर सम्मेलन : रात्रिभोज के लिए रवाना हुए सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, परिवार संग की भस्म आरती, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फंटूश मा*रा गया, पलामू में तहलका…












