spot_img
spot_img

फंटूश मा*रा गया, पलामू में तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : अपने घर से कुछ दूर एक स्कूटी पर बैठे दागी फंटूश वर्मा को गोली मार दी गई। लहुलूहान फंटूश को रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसका दम निकल गया। बाइक सवार शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर पिस्टल और बाइक छोड़ वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। पलामू के कुख्यात कुणाल सिंह हत्याकांड में फंटूश वर्मा का नाम उछलकर सामने आया था। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर निकला था। यह दुस्साहिसक वारदात पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास हुई। फंटूश के मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। लोगों की भीड़ उसके घर और हॉस्पिटल में जुटने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके-ए-वारदात से पिस्टल और बाइक जब्त कर ली है। शूटरों की खोज में पुलिस हर संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है। कुख्यात कुणाल सिंह की साल 2020 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि बदला लेने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

घटना को लेकर बताया गया कि फंटूश वर्मा शुक्रवार की शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक स्कूटी पर बैठा हुआ था, तभी वहां एक बाइक से पहुंचे शूटरों ने उसपर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से लहुलूहान फंटूश को पहले MMCH में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ते देख उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मौके पर पहुंचे टाउन थाना के थानेदार अभय कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ शूटरों की खोज में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें :आंसुओं से नहाई बेवा, रुलाने वाले का क्या किया पुलिस ने… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची के SSP, सिटी SP, रुरल SP का तबादला, कुल 18 IPS का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट 

इसे भी पढ़ें :बेबी देवी के समर्थकों में गजब का उत्साह, हासिल करेंगी जीत का सर्टिफिकेट…

इसे भी पढ़ें :चाईबासा में खौफ, नक्सलियों ने जवान को मा*र रोड पर फेंकी ला*श…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...