GODDA : झारखंड में मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है। चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गरम हवा के थपेड़ों और सूरज की तपिश के कारण झारखंड तप रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो चला रहा है। सोमवार 17 अप्रैल को गोड्डा में पारा 45.1 डिग्री के पार पहुंचा गया है, जो झारखंड का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। रांची में भी सूरज आग उगल रहा है। रांची के आईएमडी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि गोड्डा में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया। तो वहीं, 8 से 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बताया कि 20 अप्रैल से हल्की बारिश के आसार हैं।
बता दें, गोड्डा और रांची के अलावा पाकुड़, मेदिनीनगर, देवघर में भी पारा 43 के पार रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए 18 अप्रैल से दो दिनों के लिए हीट वेब का अलर्ट जारी किया है। लू को लेकर यह सीजन का पहला अलर्ट है।आईएमडी निदेशक अभिषेक आनंद की मानें तो अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हीटवेब चलने की संभावना जताई है।
कहा कि झारखंड के कुछ जिलों के आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ 20 अप्रैल तक हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने की वजह से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में हीट वेव को लेकर अलर्ट, IMD ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह
इसे भी पढ़ें : इन राज्यों में लू चलने की संभावना, जानिए कब मिलेगी निजात
इसे भी पढ़ें : हीट वेव बरपा रहा कहर, IMD ने जारी किया गाइडलाइन… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : 3 दिन बाद तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, देखें…
इसे भी पढ़ें : कहां गर्मी, कहां होगी बारिश… विभाग कैसे करता है पता… जानें यहां










