Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में अगले दो रोज तक बारिश होने के आसार हैं। 12 से 16 फरवरी तक मौसम का यहीं हाल रहने की संभावना है। 17 फरवरी से राजधानी रांची सहित तमाम जिलों में मौसम पूरी तरह से ठीक-ठाक रहेगा। ठंड भी नहीं के बराबर रहेगी। फिलहाल, भोर में ठंड रहती है। दिन में धूप के खिलने से ठंड कम लगने लगती है, रात में फिर से ठंड सताने लगती है। इसका सीधा असर सेहत पर पड़ने लगा है। हॉस्पिटल से लेकर निजी क्लीनिक तक में सर्दी-खांसी से लेकर बुखार तक के पेशेंट बढ़ने लगे हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुये मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अभी रांची में बढ़िया धूप खिली हुई है। लेकिन मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रांची में बारिश होने के आसार हैं। 12 से 14 फरवरी तक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ठनका गिर सकता है। वहीं तेज हवायें भी चल सकती है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें :राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :डैम में उतरा किशोर “कोसों” दूर चला गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बेटे को गहरा जख्म देने के चलते मां की ह*त्या, क्या बोलीं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JSSC प्रश्न पत्र लीक केस में अवर सचिव अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर मांगे 5 करोड़, फिर कर दिया कांड…










